एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल, दिनेश शर्मा बने बहेड़ी प्रभारी; कई अहम थानों पर नई तैनाती
- Advertisement -
एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल, दिनेश शर्मा बने बहेड़ी प्रभारी; कई अहम थानों पर नई तैनाती
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में सबसे अहम जिम्मेदारी निरीक्षक धनंजय पांडे को दी गई है, जिन्हें बारादरी थाना प्रभारी से हटाकर अब कोतवाली जैसे बड़े और संवेदनशील थाने की कमान सौंपी गई है।
धनंजय पांडे अपने कार्यकाल के दौरान बारादरी क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। अब उन्हें कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी देकर पुलिस प्रशासन ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।
माना जा रहा है कि शहर के मुख्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम होगी।
थाना प्रभारियों में बड़े बदलाव SSP द्वारा किए गए इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं
धनंजय कुमार पांडेय → बारादरी से कोतवाली प्रभारी
सुरेश चन्द्र गौतम → कोतवाली से इज्जतनगर प्रभारी
विजेन्द्र सिंह → इज्जतनगर से बारादरी प्रभारी
संजय कुमार धीर → क्राइम ब्रांच से कैंट प्रभारी
राजेश कुमार → कैंट से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग)
हरेंद्र सिंह → शीशगढ़ से साइबर सेल प्रभारी
जितेन्द्र सिंह → सुभाषनगर से शीशगढ़ प्रभारी
सतीश कुमार → अपराध थाना सुभाषनगर से सुभाषनगर प्रभारी अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां
संतोष कुमार सिंह → SOG से किला थाना प्रभारी
मनोज कुमार चतुर्वेदी → SOG में यथावत
बीनू चौधरी → रिजर्व पुलिस लाइन से आंवला प्रभारी
कुंवर बहादुर सिंह → आंवला से साइबर थाना
दिनेश कुमार शर्मा → साइबर थाना से बहेड़ी प्रभारी
पवन कुमार → बहेड़ी से भमोरा प्रभारी
राजेश बाबू मिश्रा → विशारतगंज से बिथरी चैनपुर प्रभारी
चन्द्रप्रकाश शुक्ला → बिथरी चैनपुर से विशारतगंज प्रभारी
बहेड़ी में नई चुनौती, दिनेश शर्मा पर जिम्मेदारी
बहेड़ी थाना क्षेत्र में गौकशी जैसी संवेदनशील घटनाओं को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव रहा है। ऐसे में दिनेश कुमार शर्मा को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में काम करने का अनुभव रखते हैं और अपने शांत स्वभाव के साथ सख्त कार्यवाही के लिए भी पहचाने जाते हैं।
वहीं, पूर्व बहेड़ी प्रभारी पवन कुमार को भमोरा भेजा गया है, जिसे प्रशासनिक रूप से एक तरह का डाउनग्रेड माना जा रहा है।
कानून-व्यवस्था सुधार पर फोकस पुलिस विभाग का यह फेरबदल साफ संकेत देता है कि प्रशासन अब संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी और भरोसेमंद अधिकारियों को तैनात कर अपराध पर सख्ती से नियंत्रण चाहता है। खासतौर पर शहर के मुख्य थानों और देहात क्षेत्रों में अपराध रोकने के लिए रणनीतिक बदलाव किए गए हैं।