इज्जतनगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

0 56

- Advertisement -

इज्जतनगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली,क़े इज्जतनगर थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

27 मार्च को हुई थी वारदात घटना 27 मार्च की बताई जा रही है। अशोक विहार कॉलोनी निवासी केहरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बेटे शिवा पटेल की गौरव, पारस, रचित शर्मा और उनके साथियों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी
पुलिस को 29 मार्च को मुखबिर से अहम सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने डेलापीर से विलयधाम पुल के पास हाईवे किनारे से तीन आरोपियों—गौरव (20), पारस (19) और रचित शर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया।

गाली-गलौज के बाद हुआ था विवाद पूछताछ में मुख्य आरोपी गौरव ने बताया कि घटना वाले दिन उसका शिवा पटेल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गाली-गलौज के बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और शिवा को घर से बाहर बुलवाया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और साथियों ने शिवा को पकड़ लिया, जबकि गौरव ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बग्गा ग्राउंड में छिपाया था चाकू वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और हत्या में इस्तेमाल चाकू को बग्गा ग्राउंड में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चाकू बरामद कर लिया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।