खड़ी कार मे लगी आग प्रेमनगर के गांधी नगर इलाके में हादसा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

0 21

- Advertisement -

खड़ी कार मे लगी आग प्रेमनगर के गांधी नगर इलाके में हादसा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली जिले में शनिवार शाम एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी के पास हुई इस घटना में देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक सफेद कार से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी खराबी समझा, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग सक्रिय हुआ। सबसे पहले फायर बाइक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।