थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे पड़ोसियों के विवाद में बुजुर्ग महिला कि गई जान

0 34

- Advertisement -

थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे पड़ोसियों के विवाद में बुजुर्ग महिला कि गई जान

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

प्रेमनगर के जाटवपुरा टायर मंडी में मारपीट के बाद फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के जाटवपुरा टायर मंडी में बुद्धवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और पथराव के दौरान 65 वर्षीय महिला मारुख बेगम की ईंट लगने से मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, इमरान पुत्र मोबीन अपने घर पर सब्जी बेचने का काम करता है। आरोप है कि पास में किराने की दुकान चलाने वाला अर्सल पुत्र नदीम इमरान के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसकी शिकायत इमरान ने आरोपी की मां से की। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए इमरान घर के अंदर भागा और दरवाजा बंद कर लिया।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने चाचा-ताऊ के साथ पहुंचे और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जब वे सफल नहीं हुए तो बराबर की दीवार से पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान फेंकी गई एक ईंट इमरान की मां, 65 वर्षीय मारुख बेगम पत्नी मोबीन, के सीने में जा लगी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका पहले से दिल की मरीज थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रेमनगर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है जो भी दोषी होंगी उनपर सख्त कार्रवाई होंगी.