बरेली में डॉ अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ बना एकता और संस्कृति का भव्य प्रतीक उमड़ा जनसैलाब

0 40

- Advertisement -

बरेली में डॉ अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ बना एकता और संस्कृति का भव्य प्रतीक उमड़ा जनसैलाब

बरेली: शहर में आयोजित जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव इस बार बेहद भव्य और आकर्षक रूप में देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को हाउसफुल बना दिया। आयोजन में हर वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।

- Advertisement -

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक सलमान अली रहे, जिनके सुरीले गीतों ने पूरे माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। संगीत के साथ-साथ रंगों और खुशियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी महोत्सव में महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। चूड़ी, मेहंदी और मेकअप के स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में सजी मेहंदी और रंग-बिरंगी चूड़ियों ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया।

खान-पान की व्यवस्था भी कार्यक्रम की विशेषता रही। यहां होली की पारंपरिक गुजिया, ईद की सेवइयां और नवरात्रों के विशेष व्यंजन एक साथ उपलब्ध रहे। इस अनोखे संगम ने लोगों को हर त्योहार का स्वाद एक ही स्थान पर चखने का अवसर दिया।

इस आयोजन के आयोजक डॉ. अनीस बेग की पहल की सभी ने सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। यह महोत्सव एकता और सांस्कृतिक समरसता का सशक्त संदेश देने में सफल रहा कार्यक्रम में मेयर डॉ उमेश गौतम,सलीम सुहानी,खुसरो मिर्ज़ा,विनोद पगरानी,सैय्यद हैदर अली,नासिर ,बिलाल,सुमैया राणा ,बिलाल खान ,डॉ सैफ,सुलेमान, पूर्व मेयर डॉ आई एस तोमर,बेग,संदेश कन्नौजिया,हर्ष अग्रवाल,फहीम साबिर,ऋषि यादव, दिलीप यादव, कुलदीप बाल्मीकि,राजीव मौर्य, प्रमोद विष्ट,