बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कलक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 26

- Advertisement -

बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कलक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

डीएम अविनाश सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद, साफ-सफाई, सुरक्षा और जनसुविधाओं पर दिए निर्देश

बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम, शिकायत काउंटर और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंडलायुक्त को जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।