बरेली ईद अपडेट: 19 मार्च को चांद दिखा तो 20 को ईद, वरना 21 मार्च को मनाया जाएगा त्योहार

0 27

- Advertisement -

बरेली ईद अपडेट: 19 मार्च को चांद दिखा तो 20 को ईद, वरना 21 मार्च को मनाया जाएगा त्योहार
रिपोर्ट/आसिफ अली

दरगाह आला हज़रत की ओर से एलान, ईदगाह में सुबह 10:30 बजे होगी मुख्य नमाज़; शहरभर की मस्जिदों का टाइम जारी

- Advertisement -

बरेली, 18 मार्च 2026।दरगाह आला हज़रत की ओर से ईद-उल-फितर को लेकर अहम प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि 19 मार्च को ईद का चांद देखने का एहतमाम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर 19 मार्च को चांद नजर आ जाता है या कहीं से शरई गवाही मिलती है, तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। वहीं, अगर चांद नजर नहीं आता है तो 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा (जुमातुल विदा) अदा किया जाएगा और ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।
ईदगाह में सुबह 10:30 बजे होगी मुख्य नमाज़
शहर की प्रमुख ईद की नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा शहर की सभी प्रमुख दरगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में नमाज़ के समय तय कर दिए गए हैं।
सबसे पहले यहां होगी नमाज़
सुबह 6:40 बजे:
बाजार सन्दल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद
साहूकारा की मदीना मस्जिद
प्रमुख नमाज़ के समय (संक्षेप में)
सुबह 7:00 बजे
चौकी चौराहा मस्जिद
शहामत गंज अखाड़े वाली मस्जिद
7:30 बजे
दरगाह शाह शराफ़त अली मियां
छः मीनार मस्जिद (कांकर टोला)
अबू बक्र मस्जिद (खन्नू मोहल्ला)
यतीमखाना मस्जिद (कटरा मानराय)
7:45 बजे
मौला अली मस्जिद (एजाज़ नगर)
8:00 बजे
साबरी मस्जिद (सुभाष नगर)
हाजी काले खान मस्जिद (सूफी टोला)
जन्नतुल फिरदौस मस्जिद (बांसमंडी) समेत कई मस्जिदें
8:30 बजे
दरगाह बशीर मियां
गार्डन सिटी मस्जिद (पीलीभीत रोड)
हरे मीनार मस्जिद (कटघर)
गरीब नवाज़ मस्जिद (बांसमंडी) सहित कई स्थान
9:00 बजे
हबीबिया रजविया मस्जिद (सैलानी)
नूरी मस्जिद (रेलवे जंक्शन)
सुनहरी मस्जिद (कुतुबखाना)
खान बहादुर खान मस्जिद (कोहाड़ापीर)
9:30 बजे
जामा मस्जिद (किला)
खानकाह ए नियाज़िया
दरगाह शाहदाना वली
10:00 बजे
बीबी जी मस्जिद (बिहारीपुर)
कुतुबखाना चौराहा मस्जिद
10:30 बजे
घोसियान मस्जिद (गुलाब नगर)
ईदगाह (मुख्य नमाज़)
11:00 बजे (सबसे आख़िरी)
रज़ा मस्जिद, दरगाह आला हज़रत
प्रशासनिक व्यवस्था और अपील
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सभी मस्जिदों और ईदगाहों की इंतजामिया कमेटियों ने नमाज़ के समय तय कर लिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि तय समय पर नमाज़ अदा करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

बरेली में ईद का फैसला 19 मार्च को चांद दिखने पर निर्भर करेगा। प्रशासन और दरगाह की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है, जिससे शहर में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।