बरेली: CMO कार्यालय में मनाया गया ‘नो स्मोकिंग डे’, कर्मचारियों को दिलाई गई तंबाकू न सेवन करने की शपथ
- Advertisement -
सीएमओ कार्यालय में मनाया गया नो स्मोकिंग डे, कर्मचारियों को दिलाई गई तंबाकू से दूर रहने की शपथ
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नो स्मोकिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को धूम्रपान तथा तंबाकू के सेवन से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि न केवल स्वयं तंबाकू से दूर रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।
इस मौके पर तंबाकू नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने भी तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने धूम्रपान और किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का उपयोग न करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र, अजय पाल गंगवार, डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. अजमेर सिंह, नीरज, नीलम राय, संदीप दुबे, इंद्रपाल गंगवार, शीलू गुप्ता और संजीव सक्सेना सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।