रियाद में उमराह पर गए मुफ्ती असजद रजा खान को पुलिस ने लिया हिरासत में,

0 104

- Advertisement -

रियाद में उमराह पर गए मुफ्ती असजद रजा खान को पुलिस ने लिया हिरासत में,

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

दरगाह आला हजरत से जुड़े लोगों में चिंता

दरगाह आला हजरत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दरगाह के वरिष्ठ उलेमा और हुजूर मुफ्ती कायदे मिल्लत हजरत असजद रजा खान को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ उमराह की धार्मिक यात्रा के लिए सऊदी अरब गए हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार उमराह के दौरान किसी कारण से रियाद में स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि इस मामले में सऊदी अरब की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और हिरासत में लेने के कारणों का भी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
दरगाह आला हजरत से जुड़े सूत्रों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बरेली में दरगाह प्रशासन सक्रिय हो गया है। दरगाह से जुड़े जिम्मेदारान विदेश में मौजूद लोगों और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं ताकि पूरे मामले की सही जानकारी हासिल की जा सके। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
इस खबर के सामने आने के बाद बरेली समेत देशभर में उनके अनुयायियों और चाहने वालों के बीच चिंता का माहौल देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
दरगाह से जुड़े मौलाना तौसीफ रजा खान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार विदेशी धार्मिक विद्वानों को सऊदी अरब में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाता रहा है। उनके अनुसार पहले उन्हें और उनके बेटे को भी इसी तरह हिरासत में लिया गया था।
फिलहाल दरगाह प्रशासन और परिवार के सदस्य पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सऊदी प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।