बरेली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर IMA की जागरूकता रैली,
- Advertisement -
- Advertisement -
बरेली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर IMA की जागरूकता रैली,
रिपोर्ट /आसिफ अली
डीएम अविनाश सिंह व जनप्रतिनिधियों ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
बरेली:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने “नारी सम्मान देश का अभिमान“स्वस्थ महिला सशक्त समाज” जैसे नारों के साथ महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त और सुरक्षित होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसरों के माध्यम से ही महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर बी-3 चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास अधूरा है और सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
रैली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी डॉक्टरों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
साथ ही गंगाशील हॉस्पिटल की शालिनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।
