69वें रेल सप्ताह पर डीआरएम ने 26 रेल कर्मियों को किया सम्मानित, इज्जतनगर मंडल को मिलीं कई शील्डें

0 26

- Advertisement -

69वें रेल सप्ताह पर डीआरएम ने 26 रेल कर्मियों को किया सम्मानित, इज्जतनगर मंडल को मिलीं कई शील्डें

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल बरेली

बरेली, 69वें रेल सप्ताह के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन मैत्री सामुदायिक केन्द्र, न्यू मॉडल कॉलोनी, इज्जतनगर में किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुश्री वीणा सिन्हा ने 26 रेल कर्मियों को उनके समर्पित, उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए ‘रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

डीआरएम सुश्री सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2024 इज्जतनगर मंडल के लिए उपलब्धियों से भरा रहा।

सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, बल्कि संरक्षा, तकनीकी नवाचार, परिचालन और रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल का कायाकल्प आधुनिक ट्रेनों, पुनर्विकसित स्टेशनों और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से हो रहा है, लेकिन इन सबकी सफलता के पीछे समर्पित मानव संसाधन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि रेल सेवा पुरस्कार केवल एक प्रतीक है, असली सम्मान देश के करोड़ों यात्रियों का विश्वास है, जिन्हें प्रतिदिन सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाता है।

मुख्यालय गोरखपुर में भी मिला सम्मान
19 फरवरी 2026 को मुख्यालय गोरखपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर द्वारा इज्जतनगर मंडल को अंतर्मंडलीय संरक्षा, पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन, लोको परिचालन, कर्षण वितरण, लेखा, परिचालन तथा नागरिक केंद्रित सेवा दक्षता की शील्ड एवं ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

इन स्टेशनों और इकाइयों को मिला विशेष पुरस्कार: ‘बी’ श्रेणी का रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन – सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्रॉफी
लालकुआं कोचिंग डिपो

सर्वोत्तम व्यवस्थित कोचिंग डिपो शील्ड
‘डी’ एवं ‘ई’ श्रेणी में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन – सर्वोत्तम स्वच्छ रेलवे स्टेशन ट्रॉफी
इन 26 रेल कर्मियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार
इंजीनियरिंग, वाणिज्य, विद्युत (टीआरडी एवं परिचालन), सिग्नल एवं टेलीकॉम, रेल सुरक्षा बल, परिचालन, कार्मिक, यांत्रिक एवं प्रशासन विभागों के 26 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित किए गए।

इनमें प्रमुख रूप से इंजीनियरिंग विभाग के राजपाल, करन चौहान, अमित कुमार, कौशिक राज; वाणिज्य विभाग के राजन प्रताप सिंह, राणा प्रताप; विद्युत विभाग के रोशन कुमार, संतोष ओझा, उत्कर्ष जोशी, अमित कुमार गुप्ता; सिग्नल विभाग के अमित कुमार तिवारी, अनुपम दास; आरपीएफ के निरीक्षक रंजीत; परिचालन विभाग की कुमारी अन्नु कांटावाला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

बड़ी संख्या में रहे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज, मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने किया।