बरेली में ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत बड़ी कार्रवाई, 2220 लीटर अवैध शराब नष्ट

0 2

- Advertisement -

बरेली में ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत बड़ी कार्रवाई, 2220 लीटर अवैध शराब नष्ट

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन 3.0’ के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 2220 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। नष्ट की गई शराब में अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब शामिल थी। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई।

कोर्ट के आदेश पर 38 मुकदमों की शराब नष्ट
थाना प्रेमनगर में दर्ज कुल 38 अलग-अलग मुकदमों में बरामद की गई अवैध शराब को सुरक्षित रखा गया था।

न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

सीओ सिटी फर्स्ट आशुतोष शिवम ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ ‘ऑपरेशन क्लीन 3.0’ लगातार चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत न्यायालय के आदेश पर 38 मामलों में जब्त 2220 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहारों और अन्य अवसरों पर अवैध एवं मिलावटी शराब की बिक्री को रोका जा सके।