पुतला दहन टला, ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत का ऐलान”
- Advertisement -
पुतला दहन टला, ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत का ऐलान”
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का बड़ा आंदोलन, बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने समझा कर लिया ज्ञापन
बरेली। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किसान, मजदूर और आम जनता के मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।
संगठन ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील को किसानों के लिए “डेथ वारंट” बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत के 85% किसान छोटे और सीमांत हैं, जो ऐसी प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे।
यूनियन ने सभी फसलों पर MSP खरीद की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्ज माफी, बीज बिल और बिजली बिल रद्द करने तथा किसानों और आम जनता के लिए मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
इन्हीं मांगों को लेकर 27 फरवरी 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और प्रधानमंत्री Narendra Modi का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन देश की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
संगठन ने घोषणा की है कि 10 मार्च 2026 को देशभर की तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वहीं 23 मार्च 2026 को पीपली, कुरुक्षेत्र में विशाल महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
धरने में जिलाध्यक्ष बरेली केशव सिंह सोलंकी, जिला सचिव डॉ. अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु पाठक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम, महानगर उपाध्यक्ष मनदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष नवाबगंज महिला विंग अनीता देवी, छत्रपाल, अमन यादव, राजेश यादव, दामोदर पटेल समेत सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद ज्ञापन प्राप्त किया।
जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने सभी किसानों, मजदूरों और नागरिकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।