होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन जारी हो योगी आदित्यनाथ के आदेश

0 88

- Advertisement -

होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन जारी हो योगी आदित्यनाथ के आदेश

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

लखनऊ। होली पर्व से पहले प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि हर हाल में कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देशित किया है कि नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मियों, संविदाकर्मियों, सफाईकर्मियों और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों का भुगतान भी समय से पहले कर दिया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि वेतन भुगतान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

28 फरवरी कार्यदिवस, 3 मार्च अतिरिक्त अवकाश
राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया है। वहीं कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश प्रदान किया गया है। प्रदेश में होली का अवकाश 2, 3 और 4 मार्च 2026 को रहेगा।

सरकार का मानना है कि समय से वेतन जारी होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहार की तैयारियों में सहूलियत मिलेगी तथा बाजार में भी सकारात्मक माहौल बनेगा। प्रशासनिक स्तर पर वित्त एवं कोषागार विभाग को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भुगतान प्रक्रिया में कोई तकनीकी या औपचारिक बाधा न आए।

प्रदेश सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे होली से पहले आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।