बरेली में बिना लाइसेंस दवा भंडारण पर छापा: 4.20 लाख की एलोपैथिक दवाइयां सीज, 4 नमूने जांच को भेजे

0 78

- Advertisement -

बरेली में बिना लाइसेंस दवा भंडारण पर छापा: 4.20 लाख की एलोपैथिक दवाइयां सीज, 4 नमूने जांच को भेजे

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि विभाग ने शास्त्री मार्केट, थाना कोतवाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित गोदाम से लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाइयां सीज कर दीं। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल के निर्देशन में की गई।

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार और अनामिका अंकुर जैन की टीम ने मेसर्स नीलू फार्मा, शास्त्री मार्केट के मालिक सत्यभान गुप्ता (पुत्र स्व. लेखराज गुप्ता) के गोदाम पर छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि गोदाम बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था और वहां बड़ी मात्रा में एलोपैथिक औषधियों का अवैध भंडारण किया गया था।

फॉर्म-16 पर की गई सीज कार्रवाई
बरामद दवाइयों को नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज किया गया। साथ ही, मौके से चार संदिग्ध नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने और विवेचना पूर्ण होने के बाद संबंधित के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

अवैध दवा भंडारण पर सख्ती
औषधि विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से दवाओं के भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस दवा भंडारण और बिक्री पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।