अजमेर शरीफ दरगाह पर मनाई गई छठी शरीफ, बरेली से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे
- Advertisement -
अजमेर शरीफ दरगाह पर मनाई गई छठी शरीफ, बरेली से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अकीदत और श्रद्धा के साथ छठी शरीफ मनाई गई। राजस्थान के अजमेर स्थित दरगाह शरीफ में देशभर से हजारों जायरीन पहुंचे और ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी देकर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
बरेली से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद अजमेर शरीफ पहुंचे और छठी शरीफ की रस्म में शिरकत की। जायरीनों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क और कौम की सलामती, आपसी सौहार्द और तरक्की के लिए विशेष दुआएं कीं।
दरगाह परिसर में पूरे दिन इबादत और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। सूफियाना माहौल और अकीदत से भरी फिजा ने सभी को भावविभोर कर दिया।
इस मौके पर बरेली से डॉक्टर मुस्तफा अली, ताहिर बेग, मैराज, इकरार फैजान, शकील, मोहसिन फरहान और मुफीद अहमद समेत कई लोगों ने दरगाह आला हजरत अजमेर शरीफ पहुंचकर ख्वाजा के दरबार में हाजिरी दी और चादर पेश की।
सभी ने देश में अमन-चैन कायम रहने और समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होने की दुआ की।
छठी शरीफ के अवसर पर दरगाह को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था।
जायरीनों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कुल मिलाकर छठी शरीफ का यह अवसर आस्था, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला रहा।