शराबी पिता की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी और बेटी ने बताया“मां को बचाने में हुई मौत”
- Advertisement -
शराबी पिता की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी और बेटी ने बताया“मां को बचाने में हुई मौत”
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित छोटी बिहार मोहल्ले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की तो घर के अंदर 45 वर्षीय बालकराम का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी रेखा (42) और बड़ी बेटी पिंकी (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में दोनों ने घटना को लेकर भ्रामक जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने दावा किया कि घटना आत्मरक्षा में हुई।
“मां की जान बचाने के लिए उठाया डंडा”पत्नी और बेटी का कहना है कि बालकराम शराब का आदी था और आए दिन घर में मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह कथित रूप से नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।
बेटी के अनुसार, जब हालात बिगड़ गए और मां की जान को खतरा महसूस हुआ, तब उसने डंडे से वार कर मां को छुड़ाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ने आत्मरक्षा में डंडे से प्रहार किए, जिससे बालकराम की मौत हो गई।
पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी घटना के बाद परिवार द्वारा पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। इस बीच मृतक के 23 वर्षीय बेटे अजय और 16 वर्षीय बेटी चांदनी ने मां और बड़ी बहन के खिलाफ नाराजगी जताई। पोस्टमार्टम हाउस पर भी दोनों शव लेने नहीं पहुंचे, जिसके बाद रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संभाली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 18 चोटों की पुष्टि इज्जतनगर थाना प्रभारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर सिर से पैर तक कुल 18 चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।