बहेड़ी यूनिसन हॉस्पिटल का मामला ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी हालत, डॉक्टर फरार परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

0 30

- Advertisement -

बहेड़ी यूनिसन हॉस्पिटल का मामला ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी हालत, डॉक्टर फरार परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बहेड़ी। नगर के बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया रंजीत निवासी गीता (33) पत्नी राजपाल को बच्चेदानी में गांठ की समस्या थी। परिजन उन्हें ऑपरेशन के लिए बहेड़ी बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने सही तरीके से इलाज नहीं किया और स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए संबंधित डॉक्टर को झोलाछाप बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

घटना के बाद अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टर के फरार होने की बात सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।