परसाखेड़ा स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 16 घंटे से जारी छापेमारी
- Advertisement -
परसाखेड़ा स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 16 घंटे से जारी छापेमारी
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
टैक्स चोरी और अधिक उत्पादन की आशंका पर दिल्ली-लखनऊ की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री को किया सील जैसा घेरा
बरेली के परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर मंगलवार रात इनकम टैक्स विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा। यह कार्रवाई रात करीब 9 बजे शुरू हुई, जो बुधवार दोपहर तक लगातार जारी रही।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, लखनऊ और बरेली से पहुंची संयुक्त टीम करीब एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ फैक्ट्री परिसर में दाखिल हुई। टीम ने पहुंचते ही पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
मोबाइल और दस्तावेज जब्त
जानकारी के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके साथ ही ऑफिस, कंप्यूटर सेक्शन और अकाउंट विभाग में मौजूद रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।
टैक्स चोरी की आशंका सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई बड़े स्तर पर टैक्स चोरी और उत्पादन क्षमता से अधिक शराब निर्माण की शिकायतों के बाद की गई है।
उद्यमियों में मचा हड़कंप इंडस्ट्रियल क्षेत्र में इस छापेमारी के बाद अन्य कारोबारियों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।