वंदे मातरम् पर रज़ा अकादमी अध्यक्ष की आपत्ति,सरकार से सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करने की अपील
- Advertisement -
वंदे मातरम् पर रज़ा अकादमी अध्यक्ष की आपत्ति,सरकार से सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करने की अपील
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
मुंबई, महाराष्ट्र। रज़ा अकादमी के अध्यक्ष मोहम्मद सईद नूरी ने गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि इसमें कुछ ऐसे शब्द शामिल हैं, जो कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपत्तिजनक माने जा सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि कोई भी ऐसा कदम न उठाया जाए जिससे किसी धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हों।
मोहम्मद सईद नूरी ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह देश के सभी नागरिकों को साथ लेकर चले और किसी भी समुदाय को असहज महसूस न होने दे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल मुसलमानों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन अन्य धर्मों के अनुयायियों पर भी इसका असर हो सकता है जो एक ईश्वर में विश्वास रखते हैं और किसी अन्य देवी-देवता की पूजा नहीं करते।
उन्होंने कहा कि भारत एक बहुधार्मिक और बहुसांस्कृतिक देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान करना संविधान की मूल भावना है। ऐसे में किसी भी धार्मिक प्रतीक या शब्द को जबरन लागू करने से समाज में मतभेद पैदा हो सकते हैं।
रज़ा अकादमी अध्यक्ष ने सरकार से आग्रह किया कि वह देश में भाईचारे और एकता को मजबूत करने के लिए ऐसे निर्णय ले जो सभी समुदायों की आस्था और विश्वास का सम्मान करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता तभी संभव है जब सभी धर्मों के लोगों को बराबरी और सम्मान के साथ शामिल किया जाए।
वंदे मातरम्’ विवाद पर बयान, धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की मांग