एक्सयूवी में अचानक आग भड़की, पास खड़ी अल्टो और स्विफ्ट डिजायर भी जलकर क्षतिग्रस्त
- Advertisement -
एक्सयूवी में अचानक आग भड़की, पास खड़ी अल्टो और स्विफ्ट डिजायर भी जलकर क्षतिग्रस्त
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बहेड़ी में मिलन मैरिज हॉल के सामने खड़ी तीन कारों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
बरेली के बहेड़ी कस्बे में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर स्थित मिलन मैरिज हॉल के सामने खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक आग लग गई।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब एक एक्सयूवी कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।
मिली जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले हकीम जी उर्फ अकील अहमद (हिंदुस्तान यूनिलीवर) की एक्सयूवी कार में लगी। कुछ ही पलों में आग ने पास में खड़ी दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसमें शकील सेठ की अल्टो कार और मोहम्मद आजम की स्विफ्ट डिजायर शामिल हैं।
आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।