बरेली पुलिस ने शिव बारात और महाशिवरात्रि को लेकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कि
- Advertisement -
बरेली पुलिस ने शिव बारात और महाशिवरात्रि को लेकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कि
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। महाशिवरात्रि और शिव बारात के मद्देनजर बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। मंगलवार शाम शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए SP सिटी मानुष पारिक और ADM सिटी सौरभ दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों पर पैदल रूट मार्च किया।
रूट मार्च की शुरुआत थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित कोहड़ापीर चौकी से हुई। इसके बाद पुलिस बल बानखना होते हुए सद्भावना चौकी पहुंचा।
वहां से मार्च आगे बढ़ते हुए घोसियों वाली मस्जिद, गुलाब नगर होते हुए बीबीएल स्कूल के पास गड़ी चौकी पर समाप्त हुआ।
इस दौरान SP सिटी मानुष पारिक के साथ CO किला अंजनी कुमार, प्रेमनगर इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
संवेदनशील इलाकों में SP सिटी मानुष पारिक का विशेष निरीक्षण रूट मार्च के दौरान SP सिटी मानुष पारिक ने संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और शिवालयों के आसपास सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
जनता से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील
SP सिटी मानुष पारिक ने आम नागरिकों से संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई होगी।
रूट मार्च से गया सख्त संदेश शहर में पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों ने सुरक्षा का भरोसा महसूस किया। वहीं SP सिटी मानुष पारिक के नेतृत्व में हुए इस रूट मार्च से साफ संदेश गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।