भूमाफियाओं पर मारपीट, धमकी और 20 लाख की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला

0 49

- Advertisement -

भूमाफियाओं पर मारपीट, धमकी और 20 लाख की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

भूमाफियाओं पर मारपीट, धमकी और 20 लाख की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के बुखारपुरा निवासी बच्चू पुत्र स्व. जगन्नाथ ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके ताऊ की बीमारी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने फर्जी वसीयत तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश रची।

पीड़ित के अनुसार, उनकी भूमि गाटा संख्या-18 में स्थित है, जिसमें उनकी 1100 वर्ग गज हिस्सेदारी है। इसी गाटा में उनके सगे ताऊ नन्हें लाल की भी 1100 वर्ग गज भूमि थी। ताऊ की मृत्यु वर्ष 1995 में पैरालाइज होने के कारण हो गई थी।

आरोप है कि ताऊ की बीमारी का लाभ उठाकर हनीफ मियां निवासी चक महमूद अब्बास नगर ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर 12 सितंबर 1995 को एक फर्जी वसीयत तैयार कर अपने नाम करा ली। इसके आधार पर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराकर 17 दिसंबर 2008 को उक्त भूमि की रजिस्ट्री आसिफ गद्दी के नाम कर दी गई।

पीड़ित ने बताया कि जब भी वह अपनी जमीन पर जाता है तो इस्माइल गद्दी, आसिफ गद्दी, इजराइल और हनीफ मियां समेत अन्य लोग गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।

शिकायत में बताया गया कि 26 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ जमीन देखने गया, तब आरोपियों ने मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। धमकी दी गई कि पैसे दिए बिना जमीन पर आए तो जान से खत्म कर दिया जाएगा।

पीड़ित का कहना है कि वसीयत में लगे निशानी अंगूठे और वर्ष 1992 में न्यायालय में प्रस्तुत शपथपत्र में लगे अंगूठे में स्पष्ट अंतर है। उन्होंने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से जांच कराकर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।