DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बरेली रेंज IGRS में फिर नंबर-1, लगातार 8वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान

0 20

- Advertisement -

DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बरेली रेंज IGRS में फिर नंबर-1, लगातार 8वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में बरेली रेंज ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है। DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बरेली रेंज ने IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि बरेली रेंज लगातार 8वीं बार उत्तर प्रदेश में नंबर-1 रही है।

IGRS पोर्टल पर दर्ज होने वाली जन शिकायतों के समाधान में समयबद्ध कार्रवाई, निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ता से संवाद और संतुष्टि के आधार पर शासन स्तर पर हर माह रैंकिंग जारी की जाती है। इसी प्रक्रिया में बरेली रेंज का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है।

DIG अजय कुमार साहनी के कुशल निर्देशन और प्रभावी निगरानी में रेंज के सभी जनपदों ने शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्य करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों का समाधान तय समय से पहले किया गया, जिससे कोई भी मामला लंबित या डिफॉल्टर नहीं रहा।

इस उपलब्धि पर DIG अजय कुमार साहनी ने IGRS शाखा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान का कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

बरेली रेंज का लगातार प्रथम स्थान पर बने रहना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली, पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही को दर्शाता है। यह सफलता पूरे रेंज पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।