शादी से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, 19 वर्षीय छात्र की मौके पर मौत
- Advertisement -
शादी से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, 19 वर्षीय छात्र की मौके पर मौत
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
उधम सिंह नगर जनपद के थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम बारा निवासी 19 वर्षीय छात्र राजकुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार अपने परिवार के साथ सोमवार शाम बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गया था।
मंगलवार सुबह विदाई के बाद परिवार के सदस्य अलग-अलग कारों से अपने घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान शेरगढ़ थाना क्षेत्र में डेलपुर हाईवे के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अज्ञात वाहन की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि राजकुमार अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था और प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।