बरेली में भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता की स्मैक तस्करी में गिरफ्तारी, बड़ा नेटवर्क उजागर

0 190

- Advertisement -

बरेली में भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता की स्मैक तस्करी में गिरफ्तारी, बड़ा नेटवर्क उजागर

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में भाजपा से जुड़े एक

प्रभावशाली व्यापारी नेता को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे छुड़ाने के लिए कुछ लोगों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी है।

नेपाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ से मंगाया जाता था कच्चा माल पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी स्मैक का कच्चा माल नेपाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों, झारखंड और छत्तीसगढ़ से मंगवाता था। इसके बाद ऑटो और कार के जरिए पिथौरागढ़, देहरादून, हरिद्वार समेत कई शहरों में सप्लाई की जाती थी।

बताया जा रहा है कि नेटवर्क इतना व्यापक था कि बरेली को धीरे-धीरे नशे की मंडी में बदलने की कोशिश की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद कई और तस्करों के नाम आए सामने शनिवार को हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रातभर आरोपी से पूछताछ की।

इस दौरान उसने कई अन्य तस्करों और सप्लायरों के नाम उजागर किए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

बड़े व्यापारी संगठन का अध्यक्ष है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर के एक बड़े व्यापारी संगठन का अध्यक्ष है। इतना ही नहीं, उसका भतीजा भाजपा से पार्षद बताया जा रहा है।

आरोपी पहले सीबीगंज क्षेत्र में रह चुका है और लंबे समय से स्मैक तस्करी में लिप्त था।

पुलिस का बयान फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयाग सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्मैक तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी के मोबाइल फोन से भी कई संदिग्ध संपर्क और नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।