अमन कमेटी के सम्मान समारोह में झलकी आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल
- Advertisement -
अमन कमेटी के सम्मान समारोह में झलकी आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। शहर के उपजा प्रेस क्लब में अमन कमेटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक एकता की सशक्त झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे के संदेश को और मजबूत करना रहा।
समारोह के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, माला पहनाकर और सम्मानित कर आपसी सद्भाव का परिचय दिया।
कार्यक्रम में अमन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, अमन कमेटी के प्रदेश महासचिव मनोज भारती ने डॉ. पवन सक्सेना का पगड़ी बांधकर स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी सौहार्दपूर्ण हो गया।
अमन कमेटी के संरक्षक अश्विनी ओबरॉय ने अमन कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करते हुए समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर बीच समाज सेवा समिति एवं दरगाह शहदाना वाली वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े समाजसेवियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति बनाए रखने का आह्वान किया तथा गंगा-जमुनी तहज़ीब को बरेली की पहचान बताया।
सम्मान समारोह पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम में डॉ. कदीर अहमद, मनोज भारती, राम निवास शर्मा, संजीव शर्मा, सादिया गौस, शाद भाई, मोहम्मद नवी, पाकीजा, खुशनुमा, अफसर, शाहरुख खान, नदीम खान, आदिल, अनस, दानिश बाजपेई, अमरजीत सिंह, सोनू सैयद, अरेंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।