अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

0 30

- Advertisement -

अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

रामपुर।जिले के थाना खजुरिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरहरपुर से आगे पुल के पास बजरी से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव पंवानडीया निवासी 50 वर्षीय शंकर लाल अपने साथियों के साथ हरहरपुर से बजरी उतारकर ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गया।

हादसा इतना भीषण था कि शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद धन सिंह और डोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। थाना खजुरिया पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।