पूजा राणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद आरोपी विमल कुमार गिरफ्तार

0 49

- Advertisement -

पूजा राणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद आरोपी विमल कुमार गिरफ्तार

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल; अवैध तमंचा बरामद
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करने वाली पूजा राणा की हत्या के मामले में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी विमल कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को पूजा राणा के भाई मनोज राणा ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी की दोपहर पूजा घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पूजा राणा को आरोपी विमल कुमार की कार में सवार होते हुए देखा गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसों के विवाद और शराब के नशे में गुस्से में आकर उसने पूजा राणा की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि शव को नकटिया नदी के जंगल क्षेत्र में दबा दिया गया और पूजा की स्कूटी को पीलीभीत की बड़ी नहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

23 जनवरी 2026 को पुलिस आरोपी को स्कूटी और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभिरक्षा में लेकर गई। स्कूटी पीलीभीत से बरामद की गई। इसके बाद मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आरोपी को बीडीए रामगंगा कॉलोनी, थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र लाया गया। इसी दौरान आरोपी ने पहले से छुपाकर रखे लोडेड तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। मौके से एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।