कायाकल्प योजना में UPHC सी.बी.गंज को प्रथम पुरस्कार, बरेली का नाम रोशन
- Advertisement -
कायाकल्प योजना में UPHC सी.बी.गंज को प्रथम पुरस्कार, बरेली का नाम रोशन
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और मरीज-हितैषी सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मिला सम्मान
बरेली।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) सी.बी.गंज ने कायाकल्प योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024–25 के इंसेंटिव राउंड-2 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जनपद बरेली को गौरवान्वित किया है।
यह पुरस्कार स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, रोगी-संतुष्टि आधारित सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि के पीछे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ. विश्राम सिंह का दूरदर्शी मार्गदर्शन अहम रहा, जिनकी कार्यनीति और दिशा-निर्देशन में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ किया गया।
वहीं, अर्बन हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. गंगासरन के तकनीकी सहयोग, रणनीतिक सुझाव और सतत मॉनिटरिंग से कायाकल्प के सभी मानकों का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित हुआ। नोडल NUHM के सहयोग ने भी इस सफलता को मजबूती दी।
MOIC के नेतृत्व में टीमवर्क बना सफलता की कुंजी UPHC सी.बी.गंज की इस उपलब्धि की मजबूत आधारशिला चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) डॉ. मधु गुप्ता रहीं।
उनके सशक्त नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली और गुणवत्ता पर विशेष फोकस के चलते केंद्र ने कायाकल्प के सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उनके निर्देशन में स्वच्छता व्यवस्था,संक्रमण नियंत्रण प्रणाली, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और मरीज-केंद्रित सेवाओं को प्रभावी ढंग से सुदृढ़ किया गया।
इस सफलता में स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। फार्मासिस्ट हिरदेश, स्टाफ नर्स मनमोहन और सरिता, लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार, एएनएम सरस्वती, रामलली, रजनी और मनु, साथ ही सपोर्ट स्टाफ मोनू और सूरज ने समर्पण के साथ कार्य किया।
विशेष रूप से आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिन्होंने फील्ड-वर्क, सामुदायिक समन्वय, रोगी फॉलो-अप और जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत किया।