एक साल के वैवाहिक रिश्ते का दर्दनाक अंत, फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

0 2

- Advertisement -

एक साल के वैवाहिक रिश्ते का दर्दनाक अंत, फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

पति से बोली थी “जिंदा नहीं मिलूंगी”, शाम को कमरे में मिला शव

बरेली।बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव परावहाउद्दीनपुर में बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई।

महिला का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान सीता के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले जहूर अंसारी से हुई थी।

पुलिस के अनुसार जहूर उर्फ नन्हे अंसारी टंकी निर्माण का कार्य करता है और बुधवार को कासगंज के सेमरा मोची गांव में काम के सिलसिले में गया हुआ था।

बताया गया कि दिन में सीता ने अपने पति को कई बार फोन किया, लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण जहूर बातचीत नहीं कर सका। इसी बात से नाराज होकर सीता ने फोन पर कहा कि “अब जिंदा नहीं मिलूंगी” और कॉल काट दी।

शाम को जब जहूर घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां सीता का शव फंदे से लटका मिला। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान वीरेंद्र शाक्य ने पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार, सीओ आंवला नितिन कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि जहूर ने अपनी पहली पत्नी को पहले ही छोड़ दिया था। करीब दो साल पहले इटावा जेल में टंकी निर्माण के कार्य के दौरान उसकी मुलाकात राजस्थान के भरतपुर निवासी सीता से हुई थी।

सीता के तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। जेल से रिहा होने के बाद दोनों ने करीब एक साल पहले विवाह किया था।

पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी हुई है।