आंवला क्षेत्र की अनिरुद्धपुर ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में सामने आई लापरवाही के मामले में जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करवाया

0 24

- Advertisement -

आंवला क्षेत्र की अनिरुद्धपुर ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में सामने आई लापरवाही के मामले में जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करवाया

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि गौशाला से जुड़ी लापरवाही की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के जरिए सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), संबंधित एसडीएम, अन्य अधिकारियों और सीडीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई।

रिपोर्ट में सामने आई जिम्मेदारों की उदासीनता

मौके से प्राप्त फोटोग्राफ्स और जांच आख्या के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि गौशाला की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और सचिव की थी, लेकिन दोनों ने अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही और उदासीनता करार दिया।

कड़ी कार्रवाई, प्रधान पर केस दर्ज

डीएम ने जानकारी दी कि लापरवाही के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, गौशाला से जुड़े अन्य अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

लोक कल्याण योजनाओं में ढिलाई नहीं चलेगी

डीएम अविनाश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई गई, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना है।