फरीदपुर मे वकील के भाई की गोली मारकर हत्या

0 41

- Advertisement -

फरीदपुर मे वकील के भाई की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

नवादा बिलसंडी में हुई वारदात से गांव में सुरक्षा अलर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा बिलसंडी में सोमवार शाम एक पुराना विवाद हत्याकांड में बदल गया। किसी किस्त के लेनदेन को लेकर चल रही रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान योगेश यादव (21) के रूप में हुई है, जो स्थानीय अधिवक्ता मनोज यादव के छोटे भाई थे।

ग्रामीणों ने बताया कि योगेश और कुछ लोगों के बीच पैसे की किस्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

सोमवार शाम उसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने योगेश को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह और थाना प्रभारी चमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर अहम साक्ष्य जुटाए। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की जाएगी।

इस वारदात ने वकीलों में भी गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।