पुलिस पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी गौतस्कर नसीम खां गिरफ्तार
- Advertisement -
पुलिस पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी गौतस्कर नसीम खां गिरफ्तार
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
सीबीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी को भेजा गया जेल
बरेली।लंबे समय से फरार चल रहे और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी गौतस्कर नसीम खां को सीबीगंज पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी का खुलासा सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा ने थाना परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान किया।
पुलिस के अनुसार नसीम खां पुत्र सला मोहम्मद, थाना सीबीगंज क्षेत्र के खतौला गांव का निवासी है और उसके खिलाफ गौवध अधिनियम समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर किया था हमला, दो सिपाही हुए थे घायल पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर को नसीम खां की गिरफ्तारी के लिए टीम उसके घर पहुंची थी।
इस दौरान नसीम और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि नसीम मौके से फरार होने में सफल रहा था।
इस घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 19 अक्टूबर 2025 को नसीम खां पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सर्विलांस की मदद से दबोचा गया आरोपी
बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीबीगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की सहायता से नसीम खां को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार और इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।