सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अध्ययन करने पांडिचेरी गए आंवला सांसद नीरज मौर्य

0 21

- Advertisement -

सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अध्ययन करने पांडिचेरी गए आंवला सांसद नीरज मौर्य

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

पुद्देचेरी सीएम आर. रंगा स्वामी ने किया सांसद नीरज मौर्य का अभिनंदन

पांच दिवसीय पांडिचेरी, चेन्नई और अंडमान–निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर

आंवला के सांसद नीरज मौर्य इन दिनों उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे पर पांडिचेरी, चेन्नई और अंडमान–निकोबार द्वीप समूह में हैं। इस दौरान वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और तकनीकी प्रयोग का स्थलीय अध्ययन कर रहे हैं।

दौरे के पहले दिन सांसद मौर्य ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर स्थानीय अधिकारियों से सस्ता गल्ला दुकानों की कार्यप्रणाली, राशन कार्डों के डिजिटलीकरण और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी ली।

अधिकारियों ने उन्हें भंडारण, परिवहन, वितरण और लाभार्थियों तक अनाज पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया का प्रेज़ेंटेशन दिया। सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब भूखा न रहे और हर पात्र परिवार को समय पर उचित मात्रा में अनाज उपलब्ध हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि अध्ययन दौरे से मिली उपयोगी जानकारियों और सुझावों को आंवला संसदीय क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाने में उपयोग किया जाएगा, ताकि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
समिति के साथ सहयोग करने के लिए अधिकारी कई अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से रही

संयुक्त सचिव सी शिखा आई.ऐ.एस भारत सरकार व जसिंथा लाज़ारुस आई.ऐ.एस एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एफ.सी.आई साउथ जोन ।

कार्यक्रम के दौरान ही एफसीआई डिपार्टमेंट में परारोपण का कार्यक्रम भी टी वी कोली पांडिचेरी में संपन्न हुआ ।