डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बरेली दौरा: अर्बन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, डॉक्टरों की सराहना, कानून-व्यवस्था पर भी दिया बयान

0 93

- Advertisement -

 

 

 

 

- Advertisement -

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बरेली दौरा: अर्बन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, डॉक्टरों की सराहना, कानून-व्यवस्था पर भी दिया बयान

रिपोर्ट/आसिफ अली

उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक आज बरेली पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने इज्जतनगर क्षेत्र स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के उपरांत डिप्टी सीएम ने कहा कि अर्बन स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें कोई कमी नहीं मिली।

उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यहां मरीजों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसके लिए उन्होंने बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बधाई दी।

बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में दवाओं की कोई कमी नहीं है और न ही डॉक्टरों का अभाव है।

सरकार जनता को भरपूर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों से अपील की कि वे मरीजों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें।

डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए रिवर्स बिडिंग की व्यवस्था लागू की गई है,

जिसके तहत डॉक्टरों को ₹5 लाख तक मासिक वेतन का प्रस्ताव दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी सैलरी तो कई जिलाधिकारियों को भी नहीं मिलती।

साथ ही निजी डॉक्टरों से भी आह्वान किया कि वे आगे आकर अच्छी सैलरी लेकर जनता की सेवा करें और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं।

कानून-व्यवस्था के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडागर्दी, दलाली और अराजकता का माहौल था, लेकिन योगी सरकार के आने के बाद अपराधियों की कमर टूट चुकी है।

अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जेल में हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में गुंडों और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है और प्रदेश में शांति एवं कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।

राजनीतिक सवाल पर उन्होंने कहा कि फर्जी वोट कटने के डर से विपक्ष के नेता मुंह छुपाए घूम रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में जनता पूरे प्रदेश से गुंडाराज का पूरी तरह अंत करेगी और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. लाइक अहमद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।