मीरगंज में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जनशक्ति दल का प्रदर्शन, पीएम को सौंपा ज्ञापन

0 25

- Advertisement -

मीरगंज में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जनशक्ति दल का प्रदर्शन, पीएम को सौंपा ज्ञापन

मीरगंज (बरेली)बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचार और हिंसक घटनाओं के विरोध में जनशक्ति दल ने मीरगंज में जोरदार प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से सौंपते हुए बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की मांग की।

कट्टरपंथियों के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन
प्रदर्शन के दौरान जनशक्ति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आक्रोश जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने कट्टरपंथियों का पुतला दहन किया और कहा कि पड़ोसी देश में मानवाधिकारों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

“अत्याचार चरम पर, अब चुप नहीं बैठेंगे”ज्ञापन में संगठन ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों में हिंदू समुदाय के लोगों की हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं।

महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाले हैं।

धार्मिक अल्पसंख्यकों को डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर किया जा रहा है।

जनशक्ति दल के नेताओं ने कहा कि यदि इन घटनाओं पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री से अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग
संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि भारत सरकार कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।

नेताओं ने कहा कि भारत को मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ठाकुर नीरज सिंह
(जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा)
सुभाष चंद्र सक्सेना ठाकुर गौरव सिंह
सहित जनशक्ति दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट/आसिफ अली