सेहत और संस्कृति का संगम: छावनी परिषद बरेली की पहल से जनवरी में होंगे मैराथन और संगीत महोत्सव

0 13

- Advertisement -

सेहत और संस्कृति का संगम: छावनी परिषद बरेली की पहल से जनवरी में होंगे मैराथन और संगीत महोत्सव

12 जनवरी को मिनी मैराथन, 27 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

- Advertisement -

बरेली। छावनी परिषद बरेली ने वर्ष 2026 की शुरुआत नागरिकों की सेहत, स्वच्छता और सांस्कृतिक जागरूकता को समर्पित करते हुए विशेष आयोजनों की श्रृंखला शुरू की है।

जनवरी माह में परिषद की ओर से दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ छावनी क्षेत्र को स्वास्थ्य और संस्कृति का केंद्र बनाना है।

इस क्रम में 12 जनवरी को मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में युवा वर्ग, खिलाड़ी, फिटनेस प्रेमी और आम नागरिक हिस्सा लेंगे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सुबह के समय छावनी क्षेत्र में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का माहौल देखने को मिलेगा।

इसके बाद 27 जनवरी को छावनी परिषद द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध म्यूजिशियन विधि शर्मा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी।

संगीत से सजी यह शाम छावनी क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगी।

छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

परिषद का लक्ष्य छावनी क्षेत्र को एक ऐसा मॉडल क्षेत्र बनाना है, जहां विकास के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित हो।

इन आयोजनों से यह स्पष्ट है कि छावनी परिषद बरेली केवल आधारभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं, बल्कि नागरिकों को जोड़ते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

रिपोर्ट /आसिफ अली