भव्य कार्यक्रम के साथ बरेली में नववर्ष 2026 का स्वागत, सुंदरकांड, हवन और महाआरती की रस्में सम्पन्न
- Advertisement -
भव्य कार्यक्रम के साथ बरेली में नववर्ष 2026 का स्वागत, सुंदरकांड, हवन और महाआरती की रस्में सम्पन्न
भक्ति और उत्साह के साथ शहरवासियों ने नए साल का पावन आरंभ किया
- Advertisement -
बरेली। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्राचीन बाबा श्री विश्वनाथ मंदिर, बैंकमा हाउस के पास आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने किया, जबकि महानगर उपाध्यक्ष आशीष प्रधान ने इसका सफल संयोजन सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. अमर शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड, हवन पूजन और भजन संध्या के माध्यम से की गई। इसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और नववर्ष की खुशियाँ साझा की।
इस अवसर पर आरएसएस के महानगर प्रमुख मयंक साधु, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल, विभाग प्रचारक धर्म जागरण समन्वय अमर सिंह परमार, सी. एल. शर्मा, योगेश कुमार पटेल, पंकज अग्रवाल, नीरज शर्मा, डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल, सीए विनीश अरोड़ा, दुर्गेश ठाकुर, पूनम भल्ला, रचना सक्सेना सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने धर्म और सामाजिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट/आसिफ अली