किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव दिल्ली विधानसभा चुनाव में ले सकते हैं ग्रैंड एंट्री

0 79

- Advertisement -

दिल्ली: किसान मंच किसानों के मुद्दे उठाने के लिए लगातार कार्य करता रहता है और देशभर में किसानों के हक़ की आवाज़ उठाने के लिए बड़ा ही चर्चित संगठन है। किसान मंच ने बीते दिनों किसानों, मजदूरों, महिलाओं के लिए अनेकों कार्य किए है और अपने किए कार्यों को वजह से हमेशा चर्चाओं का विषय बना रहता हैं।

अब सुर्खियों का विषय है किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव सुधीर कुमार, यूं तो सुधीर कुमार कई सरकारी संस्थाओं में रहे पर अब रिटायर होने के बाद उन्होंने ऐलान किया है की अब वो पूर्ण रूप से समाज सेवा में खुद को समर्पित करेंगे, नौकरी के दौरान भी सुधीर सरकार द्वारा बनाई गई कई कमेटी का हिस्सा रहे और किसानों और मजदूरों के हक़ की आवाज़ को बुलंद करते रहे हैं।

- Advertisement -

सुधीर कुमार की माने तो 21 वी सदी में भी देश में ऐसे ढेरों लोग हैं जिन्हें अपने हिस्से की रोटी तक नहीं मिल पाती, सरकार की योजनाओं, नीतियों और सुविधाओ का एक हिस्सा भी इन तक नहीं पहुंच पाता और तो और वो खुद के लिए भी इंसाफ नहीं मांग पाते हमें उनकी आवाज़ बनने की जरूरत है, अगर हम इस जीवन को व्यर्थ नहीं गवाना चाहते तो हम सभी को उनकी मदद के लिए आगे आना होगा। इसी के साथ आगामी दिल्ली चुनावों में उनका सुधीर का चेहरा भी देखने को मिल सकता है, प्रदेश में उनकी एक्टिवन्स देख कर लग रहा है की वो आगामी चुनावों में लड़ सकते हैं अब देखना ये होगा कि लड़ेंगे कौनसी पार्टी से।