सीएमओ ने मलेरिया पीड़ित रोगियों का जाना हाल, गांव का किया दौरा

0 19

- Advertisement -

बरेली, ।- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम  सिंह द्वारा आज ग्राम सतुईया पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज प० का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा0 प्रशान्त रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी  सत्येन्द्र कुमार सिंह, अधीक्षक सामु स्वा केन्द्र डा संचित शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री राजीव शर्मा, लैब टेक्निीशियन  सौरभ पटेल, ग्राम प्रधान  पूजा कश्यप, ग्राम सचिव  अतुल, और आशा  दीपा उपस्थित रहे।

निरीक्षण में सीएमओ डॉक्टर विश्रामसिंह ने मलेरिया के मरीज वर्षा (02 वर्ष) और गुंजन (05 वर्ष) की वर्तमान स्थिति और उपचार की स्थिति की जानकारी ली गई। सभी मरीज स्वस्थ पाए गए और दवा का सेवन कर रहे हैं।ग्राम सभा में जगह-जगह पानी का जमाव, नालियों में पानी का जमाव, और साफ-सफाई में कमी पाई गई।साप्ताहिक फॉगिंग, साफ-सफाई, एंटीलार्वा स्प्रे, और जागरूकता अभियान हेतु एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया। तत्काल ही जिला पंचायत राज अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया।

 

- Advertisement -