पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के 19 कर्मचारी हुए सेवानिवृत
- Advertisement -
बरेली। इज्जतनगर मंडल पर माह अगस्त, 2024 में सेवानिवृत्त हुए 19 रेल कर्मचारियों को मैत्री सामुदायिक केन्द्र इज्जतनगर के प्रेक्षागृह में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रत्नेश कुमार सिंह ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को सलाह दी कि समापक भुगतान के मद में उन्हें प्राप्त हुई धन राशि उनके पूरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। आप लोगों ने अपना बहुमूल्य समय रेलवे को दिया है, अब आप इन जिम्मेदारियों से मुक्त हो चुँके हैं।
सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों में सर्वश्री/श्रीमति ईश्वर सिंह राणा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/इज्जतनगर; महेश चन्द, सहायक प्लानिंग अभियंता/इज्जतनगर; ओमवती, ट्रैकमैंटेनर-।/रेलपथ/हाथरस सिटी; राम प्रसाद, सी. सी. एस./रुद्रपुरसिटी; अमित, सी. एस./इज्जतनगर; मुकेश बाबू, कांटावाला/मैंडू; राम आसरे, गेटमैन/बिजौरिया; राजेश कुमार, सी.टी.एन.एल./इज्जतनगर; अनिल कुमार सक्सेना, मुख्य कार्यालय अधीक्षक/कारखाना/इज्जतनगर; लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, ई.एस.एम./।।।/सिंगनल/इज्जतनगर; सुनीता अस्थाना, हेल्पर/डिपो/इज्जतनगर; चम्पा राम, वरिष्ठ तक्नीशियन/यांत्रिक/लोको शेड/इज्जतनगर; महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ तक्नीशियन/विद्युत/लोको शेड/इज्जतनगर; सत्यपाल सिंह, लोको पायलट/मेल/बरेली सिटी; गिरीश चन्द्र, तक्नीशियन-।।/कासगंज; असरफ, वरिष्ठ तक्नीशियन (कारपेन्टर) सवारी एवं माल डिब्बा/रामनगर; जगदीश लालआर्या,सी.एम.एस./लोकोशेड/इज्जतनगर;देवानन्द,हेल्पर/लोकोशेड/इज्जतनगर;सुमोदकुमार, तक्नीशियन-।/लोको शेड/इज्जतनगर आदि शामिल हैं।
- Advertisement -
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, मंडल परिचालन प्रबंधक सुश्री रिकिता सहित अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।