डीआरएम ने मार्गवर्ती रेलवे स्टेशन, समपार, और क्रॉसिंग का किया गहन निरीक्षण
- Advertisement -
बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-कासगंज-रावतपुर रेलखण्ड पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने मार्गवर्ती रेलवे स्टेशनों, समपारों, प्वाइंट्स एवं क्राॅसिंगों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रावतपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सभी विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को जाना व उनकी सभी समस्याओं को तत्काल समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
रावतपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित समपार संख्या 7 स्पेशल पर तैनात गेटमैन मोहम्मद हनीफ के संरक्षा ज्ञान को परखा तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात् अरोल मकनपुर – बिल्हौर रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 73 सी पर तैनात गेटमैन जितेश से रेल संरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे जिसका गेटमैन जितेश से सही उत्तर पाकर संतोष व्यक्त किया।
- Advertisement -
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विजय कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूर संचार इंजीनियर श्री प्रवेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/सामान्य श्री मनीष गंगवार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टी.आर.डी. श्री यू.सी. मिश्रा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/सवारी एवं माल डिब्बा श्री निकुंज सक्सेना, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-।। श्री विपीन कुमार यादव एवं मंडल इंजीनियर मुख्यालय श्री प्रदीप साथ में थे।