पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह
- Advertisement -
बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय इज्जतनगर में ’’विश्व स्तनपान सप्ताह’’ का किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित रेल कर्मचारियों, महिलाओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, इज्जतनगर डा. यू.एस. नाग ने कहा कि माँ का दूध सेफ, हाईजेनिक, सस्ता, हर समय उपलव्ध एवं शिशु के लिए एक सम्पूर्ण आहार है एवं स्तनपान शिशु के स्वस्थ्य जीवन के लिए एक वरदान है।
स्तनपान पर विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नवजात शिशु के जन्म के एक घण्टे के अन्दर एवं छः माह तक स्तनपान कराना अत्यन्त आवश्यक है। प्रसव के बाद पहले तीन दिन तक माँ का दूध जिसे ’’कोलोस्ट्रम’’ कहते हैं, को पिलाने के लिए डा. नाग विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि स्तनपान कराने से शिशु का सही विकास होता है, प्रतिरोधक छमता पैदा होती है और शिशु में रोग होने की सम्भावना कम होती है तथा नवजात कुपोषण के शिकार होने से बच जाते हैं। ’स्तनपान कराने की विधि’ पर बोलते हुए डा. नाग ने स्तनपान से संबंधित भ्रान्तियों को दूर किया तथा माताओं को सलाह दी कि वे नवजात को बोतल फीडिंग कभी न कराये, क्यों कि इससे इन्फेक्शन फैलने की सम्भावना अधिक होती है।
- Advertisement -
इसके पूर्व सहायक मंडल चिकित्सा अधीकारी डा. विनिथा शर्मा एवं डा. यूसरा हसन ने भी स्पनपान विषय पर बहुत ही रोचक जानकारियाँ प्रदान की।
कार्यशाला में वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डाॅ. लक्ष्मी गुजिंयाल, वरिष्ट मंडल चिकित्सा अधीकारी डाॅ. आशुतोष शंखधर, डाॅ. सचिन श्रीवास्तव एवं मंडल चिकित्सा अधीकारी डाॅ. रिशभ गाबा, डाॅ. नेहा सक्सेना, डाॅ. प्राची वर्मा, डाॅ. विदुशी सहित समस्त चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ तथा चिकित्सालय में उपस्थित अन्तरंग एवं वहिृरंग विभाग के रोगी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।