बीडीए ने पांच भवनों के बेसमेंट किए सील
- Advertisement -
बरेली। आज बरेली वकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 5 निर्माणों के बेसमेण्ट सीलबन्द किये गये जिसमे रवि अग्रवाल -स्टेडियम रोड पर ज्ञानाय स्कूल का बेसमेण्ट सीलबन्द किया गया। मनीष टण्डन -स्टेडियम रोड पर क्रियेशन स्कूल के बेसमेण्ट को सीलबन्द किया गया। हरीश गुप्ता- बियावानी कोठी के पास, गॉधी उद्यान रोड पर कैरियर टाईम्स कोचिंग का बेसमेण्ट सीलबन्द किया गया।
योगेश अग्रवाल-सिविल लाइन्स, गॉधी उद्यान के निकट, सपना डिजिटल लाईब्रेरी का बेसमेण्ट सीलबन्द किया गया।संजीव अग्रवाल-रामपुर गार्डन, चर्च के पीछे पाम बिस्त्रो नाम से संचालित रेस्टोरेण्ट हाल का बेसमेण्ट सीलबन्द किया गया।
भवन स्वामियों के भवनों को उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत सीलबन्द की कार्यवाही की गयी , बीडीए ने जन-सामान्य को सचेत किया है कि बेसमेण्ट में मानक के अनुरूप ही गतिविधियॉ संचालित की जायें, अन्यथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
- Advertisement -