किर्गिजिस्तान में वीजा लगवाने के नाम पर डॉक्टर के बेटे से ठगी

0 9

- Advertisement -

बरेली। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने डाक्टर के बेटे का अपना शिकार बना लिया। जब उसे इसका पता चला तो उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे जिस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीडि़त ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना कोतवाली क्षेत्र केसिविल लाइंस  निकट हेड पोस्ट आफिस निवासी स्वगीय डाक्टर इरफान मोहम्मद सिद्दीकी के बेटे शायान मोहम्मद सिद्दीक ने बताया उसने १४ अप्रैल २०२३ को शारून अहमद अंसारी पुत्र सहजाद अहमन निवासी डी ब्लाक प्रीत विहार लक्ष्मी नगर दिल्ली को उसके साथ एमबीबीएस करने के संबंध में किर्गिजस्तान का वीजा लगवाने के लिए १ लाख २८ हजार रुपये लिए थे। और उसके साथ ठगी कर ली। जब उसको इसका पता चला तो उसने अपने रूपये वापस मांगे।

- Advertisement -

पिछले डेढ़ साल से आरोपी उसका उत्पीडऩ कर रहा है वह स्पर्क एजुकेशन लिमिटेड के नाम से दिल्ली में सेंटर चलाता है। और कई लोगों से ठगी कर चुका है। इस मामले में आज शायान मोहम्मद सिद्दीकी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।