आईजी ने रेंज के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
- Advertisement -
महिला संबंधित शिकायतों का फीडबैक जरूरी आईजी
रेंज के चारों जनपदों के पुलिस प्रमुखों की बैठक में आईजी ने दिए निर्देश
बरेली। आज आईजी बरेली रेंज डा राकेश सिंह, ने बरेली बदायूँ, पीलीभीत,शाहजहांपुर के मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ,क्षेत्राधिकारी एवं जनपदों की महिला शिकायत प्रकोष्ठ,महिला हेल्प डेस्क,एटीं रोमियों स्कायड व शक्ति मोबाइल प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की
आई जी ने महिला अपराध संबंधी शिकायतों के निस्तारण तथा शासन द्वारा महिलाओं , बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कृत कार्यवाही की समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
- Advertisement -
, थाने की महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली महिला पीड़ितों,शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये तथा शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीड़बैक प्राप्त कर उसका अंकन स्पष्ट रुप से महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर में किया जाये
, समय समय पर महिला हेल्पडेस्क की कार्यवाही का उच्चाधिकारियों,नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाये जिससे महिला उत्पीड़न संबंधी घटनाओं में प्रभावी कमी आ, सकेमहिला हेल्पडेस्क पर समस्त उपकरण यथा कंप्यूटर,लैपटॉप,मोबाइल फोन इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये तथा हेल्पडेस्क पर कंप्यूटर भिज्ञ कर्मचारियों को ही नियुक्त किया जाये।
थानों क्षेत्र में संचालित महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल,एंटी रोमियो को सक्रिय कर चौराहे,स्कूल,कॉलेज,बाजार इत्यादि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रुप से संदिग्ध व्यक्तियोंशोहदों की चेंकिग की जाये व चेंकिग का विवरण नियमित रुप से रजिस्टर में अंकित किया जाये। नये कानूनों के सम्बन्ध में महिला अपराध से सम्बन्धित कानून से महिला पुलिस कर्मियों को अवगत कराने के निर्देश दिए है
