एंटी करप्शन टीम ने करगैना चौकी इंचार्ज को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
- Advertisement -
बरेली। सी ओ एंटी करप्शन यशपालसिंह के निर्देशन में एंटी करप्शन टीम रिश्वतखोरों पर कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में आज थाना सुभाष नगर क्षेत्र में तैनात कर गए ने चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद टीम थाना कोतवाली में लेकर आई है
दरोगा के पास से टीम ने इस वक्त के रुपए भी बरामद किए हैं उसके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी चल रही है।
थाना सुभाष नगर क्षेत्र के करगैना चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र देशवाल को टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरोगा ने एक मुकदमा आदर्श पुत्र सुधीर निवासी सुभासनगर से एक्सीडेंट के मुकदमें में एफआर लगाने के नाम पर 50 हजार रुपए मांगे थे।
- Advertisement -
आदर्श ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी । एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दरोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेकर गिरफ्तार कर लिया उसे थाना कोतवाली में लाया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।