23 हिंदू मुस्लिम लड़के लड़कियों का निकाह करवाएंगे मौलाना तौकीर

0 25

- Advertisement -

बरेली : दरगाह आला हजरत की ओर से साफ तौर पर यह ऐलान किया गया था ,साथ ही पोस्टर लगाकर बताया गया था और निकाह पढ़ाने वाले मौलवियों को ताकीत की गई थी कि किसी भी गैर मजहबी लड़की या लड़के का प्रेम विवाह के चलते धर्म परवर्तन करने पर निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। साफ तौर पर इस्लामी रहनुमाओं ने इसकी पाबंदी लगा दी थी। मगर बीते दिनों कई ऐसे मामलात निकलकर सामने आए जिसमें मुस्लिम समाज की लड़कियों का विवाह प्रेम के चलते गैर मजहबी लड़कों के साथ हुआ और डंके की चोट पर मीडिया में भी इसको दिखाया गया।

अब मुस्लिम समाज की ओर से भी इस पाबंदी को हटा दिया गया है अगर कोई भी गैर मजहबी लड़का या लड़की जोकि बालिग हो अपनी मर्जी से इस्लाम को कबूल कर सकती है। इसी को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि आगामी 21 जुलाई को पहली शिफ्ट में 5 ऐसे लड़के और लड़कियां जो पहले से लिव इन रिलेशन में रह रहे है उनका खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 11:00 बजे निकाह होगा।

- Advertisement -

मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि उनके पास ऐसी 23 एप्लीकेशन आई हुई है जो लोग पहले से ही लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं और खुद इस्लाम धर्म को कबूल कर चुके हैं। आगामी 21 जुलाई को केवल सामाजिक रूप से ऐलान होना बाकी है।

उन्होंने बताया कि इन एप्लीकेशनों में 8 लड़के और 15 लड़कियां है मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके ऊपर ज्यादा दबाव बन गया, और औपचारिकता पूरी करने के लिए उनके पास एप्लीकेशन आना शुरू हो गई। मौलाना तौकीर राजा ने कहा कि कानूनी रूप से बालिग व्यक्ति चाहे तो किसी भी धर्म को अपना सकता है और किसी से भी शादी कर सकता है चाहे वह किसी भी धर्म की लड़की या लड़का हो कानून हमें इसकी इजाजत देता है। मगर मरजहबी एतबार से चाहे वह हिंदू धर्म हो चाहे इस्लाम इस तरीके की इजाजत नहीं  देता