नलकूप विभाग का वरिष्ठ सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0 25

- Advertisement -

।बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली इकाई ने सी ओ यशपाल सिंह के निर्देशन मे नलकूप खंड द्वितीय में तैनात वरिष्ठ सहायक के पद पर निर्भय हिंद आजाद नाम के बाबू को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

बताया जाता है कि राकेश कुमार सिंह निवासी टीचर कॉलोनी फरीदपुर की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन  की ट्रैप टीम ने प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में नलकूप खंड द्वितीय में तैनात वरिष्ठ सहायक निर्भय हिंद आजाद को 10 हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा उसने राकेश कुमार सिंह से ग्रेजुएट और पेंशन के भुगतान के लिए ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की थी निर्भय हिंद आजाद के खिलाफ विधि कार्रवाई थाना कोतवाली में की जा रही है

- Advertisement -